फोटो 2नारनौल के महाराजा अग्रसेन दरबार में कुलदेवी महालक्ष्मी एवं महाराजा अग्रसेन की भव्य आरती
नारनौल। अग्रवाल सभा भवन स्थित महाराजा अग्रसेन दरबार में कुलदेवी महालक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन की आरती 51 दीप जलाकर किया गया।
जिला अध्यक्ष सीए प्रवीण बंसल ने बताया कि सर्वप्रथम वरिष्ठ उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद गर्ग, राजबाला गर्ग एवं आरएसओ राजेश यादव ने माल्यार्पण की। प्रदेश मंत्री बजरंग लाल अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन ने शासनकाल में बलि प्रथा को समाप्त करते हुए गरीबों के लिए एक रुपये और एक ईंट की प्रथा को लागू किया था।
सम्मेलन की मांग पर हरियाणा सरकार ने अग्रोहा के प्राचीन टीले की खोदाई का कार्य शुरू किया है, जोकि एक सराहनीय कार्य है। इसमें पुरातत्व विभाग को प्राचीन सामग्री मिल रही है। इस मौके पर संरक्षक सत्यनारायण गुप्ता, विनय कुमार गोयल एडवोकेट, राजबाला गर्ग, शहरी अध्यक्ष सुशीला गोयल, प्रवीण बंसल, विकास मंगला, अरुण नूनीवाला, सुरेश चंद्र सांगी, रोहतास भोजावासिया, बुधराम गोयल, राजेश यादव, दीपक गोयल, शंकर लाल गोयल, सुदर्शन बंसल, शिवकुमार मित्तल, सुरेंद्र अग्रवाल, तरुण मैनेजर सहित अन्य उपस्थित थे।