फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दरबार में कुलदेवी और महाराजा अग्रसेन की हुई आरती

Fri, 27 Jun 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 4महाराजा अग्रसेन दरबार में भव्य आरती के दौरान मौजूद अग्रवाल समाज के लोग।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने अग्रवाल सभा भवन स्थित महाराजा अग्रसेन दरबार में कुलदेवी महालक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन की आरती का आयोजन 51 दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद गर्ग ने बताया कि अग्रवाल सभा प्रधान प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट, हीरालाल मित्तल एवं छत्तीसगढ़ से आए श्यामलाल अग्रवाल ने माल्यार्पण कर एवं वरिष्ठ सदस्य सुदर्शन बंसल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर संरक्षक सत्यनारायण गुप्ता ने कहा कि समाज एकजुट होगा तभी देश तरक्की करेगा।
उन्हें महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करना चाहिए। कार्यक्रम उपरांत शंकर लाल दवाई वाले ने भोग लगाकर कार्यक्रम का समापन किया। जिला अध्यक्ष सीए प्रवीण बंसल ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर अरुण नूनीवाला, राजकुमार चौधरी, विनय कुमार गोयल, महामंत्री कृष्ण कंछल, भगवान दास बंसल, शिवकुमार मित्तल, इंद्र सिंघल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें