फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आरोही स्कूल मंढाना में प्रवेश परीक्षा 8 को, आज रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव मंढ़ाणा स्थित आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 7 मार्च की गई है। आरोही मॉडल स्कूल में नए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा 8 मार्च को आयोजित की जाएगी। जिसके तहत कक्षा छठी, नौवीं व ग्यारहवीं में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 5 फरवरी से शुरू किए गए थे।
विज्ञापन

प्राचार्य लीलू राम यादव ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म आरोही मॉडल स्कूल में उपलब्ध है और अंतिम तिथि तक स्कूल में ही फार्म जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि कक्षा छठी में 40 सीट, कक्षा नौवीं में 30 सीट व कक्षा ग्यारहवीं में 30 सीट पर दाखिला होना है।
-
दो चरणों में होगी परीक्षा
प्रवेश परीक्षा के लिए मंढ़ाणा स्थित आरोही स्कूल व नांगल चौधरी स्थित पीएमश्री स्कूल में सहित कुल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। कक्षा नौवीं व ग्यारहवीं के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक और छठी के लिए प्रवेश परीक्षा दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें