फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आज सजाया दरबार बालाजी आओ... भजन पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 15 May 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल व श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा मंगलवार रात बहरोड़ रोड स्थित कड़िया वाले हनुमान मंदिर के पीछे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें पंडित महेश शर्मा, पंडित योगेश शर्मा, दीपक शर्मा, विजय जैन, दिनेश बारी व शुभम सोनी ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का गायन किया। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। जिसमें योगेश शर्मा ने लहर-लहर लहराए रे झंडा बजरंग बली का, आचार्य क्रांति निर्मल ने आज सजाया दरबार बालाजी आओ कीर्तन में व धमाल सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की। सर्वप्रथम यजमान रमेश सैनी व उनकी पत्नी लालीदेवी को सपरिवार पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई। अंत में यजमान को बालाजी का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से ललित सैनी, जिगर सैनी, संजय मित्तल, सुरेश, मोनू सैनी, नंदू लखेरा, कमलेश तथा संतोष आदि सहित काफी संख्या में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें