फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार से लिंक होगा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर

Tue, 15 Dec 2015 10:24 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर अब आधार कार्ड से लिंक करने के साथ ही अपडेट किया जाएगा। इस काम के लिए 1 जनवरी से घर-घर जाकर जनगणना प्रगणक डाटा एकत्रित करेंगे। उपायुक्त अतुल कुमार ने इस काम के संबंध में लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


अब राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर का अपडेटेड डाटा बेस तैयार कर आधार के साथ लिंक किया जाएगा। जल्द ही इसके लिए लगाए जाने वाले जनगणना प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे इस काम  को सही ढंग से करवा सकें। जिले में 2011 में 1819 जनगणना ब्लाक बनाए थे। उसी अनुसार यह कार्य होगा। इसी प्रकार इस काम में 606 प्रगणक लगाए जाएंगे। जिले में छह चार्ज अधिकारी लगाए गए हैं।

इनमें तहसील महेंद्रगढ़ में तहसीलदार महेंद्रगढ़, नप महेंद्रगढ़ में सचिव नप महेंद्रगढ़, नप कनीना में सचिव नप कनीना, तहसील नारनौल और नांगल चौधरी शहर में तहसीलदार नारनौल, नगर परिषद नारनौल में कार्यकारी अधिकारी नारनौल नगर परिषद तथा नगर पालिका अटेली में सचिव नप अटेली शामिल हैं। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा, एसडीएम महेंद्रगढ़ उमेद सिंह मोहन, एसडीएम नारनौल विवेक कालिया, नगराधीश अजय चोपड़ा और जनसंख्या रजिस्टर के नोडल अधिकारी दिनेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें