फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अपहरण कर युवक को खेतों में ले जाकर पीटा, वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाली

विज्ञापन
फोटो 10युवक के साथ मारपीट करते आरोपी।स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
नारनौल। आपसी रंजिश में रविवार शाम मोहल्ला मिश्रवाड़ा के देव सोनी को बाइक सवार चार से पांच लोग अपहरण कर खेतों में ले गए। जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

स्वजन के मुताबिक, देव सोनी रविवार शाम राधा कृष्ण पार्क के पास अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी दौरान चार-पांच युवक बाइक व स्कूटी पर वहां पहुंचे और उसे जबरन अपने साथ ले गए।
आरोप है कि वे उसे कुलताजपुर रोड स्थित खेतों में ले गए। वहां उसे झाड़ियों में गिराकर पीटा गया। इसके साथ वीडियो भी बनाया। मारपीट के बाद आरोपी युवक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिलने पर चार नामजद व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें