फोटो संख्या:68- मृतक संदीप-- फाइल चित्र
- फोटो : udhampur
महेंद्रगढ़। शहर की माजरा चुंगी पर 12 जून की शाम को हुए सड़क हादसे में घायल सिसोठ निवासी संदीप ने शुक्रवार देर रात उपचार के लिए जयपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शनिवार को पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वीरवार शाम को हुई घटना के समय संदीप अपने एक रिश्तेदार के साथ पैसे लेने माजरा चुंगी गया हुआ था। वहां किसी जरूरी काम के चलते रिश्तेदार थोड़ी देर के लिए चला गया, जबकि संदीप वहीं खड़ा रहा। इस दौरान एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद संदीप को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे बहरोड़ रेफर किया गया। बहरोड ले जाते समय रास्ते में ही संदीप ने दम तोड़ दिया।
26 वर्षीय संदीप संदीप अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी दो साल की एक बेटी भी है। वह रतन कॉम्प्लेक्स में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। अ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया था। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संदीप के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।