फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट से ऊंट गाड़ी में सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेली कनीना सड़क मार्ग पर रविवार शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव धनौंदा निवासी प्रदीप कुमार ऊंट गाड़ी को लेकर किसी कार्य से जा रहा था की एक डंपर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अटेली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। डंपर चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। परिजनों के ब्यान पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें