मंडी अटेली। दूध लेने गई एक महिला (65 वर्ष) को पालतू कुत्ते ने काट लिया। गांव कुंजपुरा निवासी संतोष देवी ने पुलिस से शिकायत की कि 26 मई को लालाराम के घर दूध लेने जा रही थी।
जब वह शाम सात बजे आंगनबाड़ी केंद्र से सराय बहादुर रोड पहुंची तो रास्ते में प्रदीप अपने पालतू कुत्ते को रस्सी से बांधकर घूमा रहा था। जब वह पालतू कुत्ते के पास पहुंची तो प्रदीप ने कुत्ते की रस्सी को गले से खोल दी। कुत्ते ने पैर पर काट लिया। प्रदीप ने कुत्ते को नहीं पकड़ा। घर जाकर पति शीशराम को आपबीती बताई। शीशराम प्रदीप के पास गया जो रास्ते में कुत्ते के साथ मिल गया। पति के साथ भी प्रदीप ने अभद्रता की। कहा कि दोबारा आओगे तो कुत्ता उस पर छोड़ देगा। उसका नारनौल के सरकारी अस्पताल में इलाज चला। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रदीप पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद