फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला और उसकी बेटी की मौत

Sun, 31 Aug 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी के गोकलगढ़ की निवासी थी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी अटेली। रेवाड़ी के गोकलगढ़ की रहने वाली सुमन देवी (25) और उसकी छह साल की बेटी दक्षिता की अटेली रेलवे स्टेशन से आगे पाली गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
यह घटना शनिवार रात दिल्ली-मुंबई डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर पाली गांव के पास हुई। परिजनों का कहना है कि महिला ने खुदकुशी की है या वह ट्रेन की चपेट में आई है, इस बारे में अभी स्थिति साफ नहीं है। परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

रेलवे चौकी नारनौल प्रभारी कैलाशचंद ने बताया कि उन्हें डीएफएससी कॉरिडोर लाइन से मैसेज मिला कि एक महिला व एक बच्ची का मालगाड़ी से एक्सीडेंट हो गया है। यह एक्सीडेंट किलोमीटर नंबर 1320 के 11 से 14 के बीच रेवाड़ी के पाली गांव के नजदीक पुल पर हुआ है। वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद कार्रवाई शुरू की।


उन्होंने रेवाड़ी से थाना प्रबंधक व सीन आफ क्राइम को मौके पर बुलाया। महिला के पास थैले में मिले आधार कार्ड मिला। इसके बाद फोन कर परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन

महिला के मायके वालों को भी इस बारे में सूचित किया गया। मृतका के मायका पक्ष के लोग नारनौल अस्पताल में आए। उन्होंने कहा कि पांच दिन बाद तसल्ली करने के बाद ही वे कुछ कार्रवाई करवाएंगे। उसने खुदकुशी की है या हादसे में मौत हुई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है।मालगाड़ी के गेटमैन के अनुसार यह सुसाइड लग रहा है। उन्होंने बताया कि परिजनों के द्वारा जो भी शिकायत दी जाएगी, उसके हिसाब से ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें