फोटो नंबर-17गणेश उत्सव के दौरान सत्यनारायण मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
नारनौल। शहर में गणेश उत्सव का उल्लास चरम पर है। प्रमुख बाजारों और मोहल्लों में सजे पंडालों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सत्यनारायण मंदिर, छोटा-बड़ा तालाब, गणपति प्लाजा, पुरानी सराय, नलापुर सिल्ली वाले गणेशजी, पटीकरा, पीरआगा और नई मंडी में सुबह-शाम पूजा और आरती हो रही है। घंटे-घड़ियाल, ढोल और शंखनाद से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। आरती के बाद श्रद्धालुओं को मोदक के लड्डू का प्रसाद बांटा जा रहा है। संवाद