फोटो संख्या:75- गुरूग्राम में आयोजित कार्यक्रम में राम गुरुकुल गमन की टीम को सम्मानित करते विश
महेंद्रगढ़। केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना के सभागार में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए लाइट एंड साउंड शो ‘राम गुरुकुल गमन’ का मंचन किया गया। टीवी कलाकार एवं रंगकर्मी अनिल कौशिक के निर्देशन में हुए कार्यक्रम का आयोजन पुलिस कमिश्नर गुरुग्राम शिवास कविराज और विश्वविद्यालय के डीवाईडब्ल्यू विभाग ने संयुक्त रूप से किया। कुलपति प्रो. अनिल कुमार सैनी मुख्य अतिथि रहे। युवा कार्यक्रम निदेशक अनिल कौशिक विशिष्ट अतिथि और डीवाईडब्ल्यू श्वेता बंसल अध्यक्ष रहीं। शो में भगवान राम के चरित्र और त्रेता युग की संस्कृति को आधुनिक तकनीक से जोड़कर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।संवाद