फोटो संख्या:56 सतनाली में स्वगणना जागरूकता रैली को रवाना करते एसडीएम योगेश सैनी। विज्ञप्ति
कनीना। गांव धनौंदा बस स्टैंड स्थित कर्ण चित्रा धर्मशाला में सत्यवादी बाबा कर्ण सिंह की 31वीं पुण्यतिथि पर हवन व प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। आर्य समाज के संतलाल आर्य ने यज्ञ संपन्न कराया और बाबा को सत्य, सेवा व सामाजिक सुधार का प्रतीक बताया। समाजसेवियों ने उन्हें गरीबों और वंचितों का सहारा कहा। आचार्य आशुतोष शास्त्री और अन्य वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। इस अवसर पर ठाकुर राजेंद्र सिंह नंबरदार, कैलाश सेठ, आशुतोष शास्त्री, गुरुदत्त आर्य, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद