सोमवार को स्कूल खुलने पर देखने को मिला कि सरकारी प्राइमरी स्कूल में छात्र स्कूल परिसर में झाडू़ लगा रहा था। मामले की शिकायत नांगल खंड की बीईओ सुनीता यादव से की गई है।
नांगल चौधरी के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई के समय एक छात्र स्कूल में झाड़ू लगाता हुआ दिखाई दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जो शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को स्कूल खुलने पर देखने को मिला कि सरकारी प्राइमरी स्कूल में छात्र स्कूल परिसर में झाडू़ लगा रहा था। यह दृश्य कहीं से भी शिक्षा के मूल उद्देश्य को पूरा करता नजर नहीं आया। बच्चों से झाड़ू लगवाना शिक्षा का अधिकार अधिनियम का सीधा उल्लंघन है। बच्चे द्वारा झाड़ू लगाने की यह घटना कैमरे में कैद हो गई।
स्कूल स्टाफ से होगी पूछताछ
नांगल खंड की बीईओ सुनीता यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाई जा रही है तो यह गलत है। स्कूल में मौके पर जाकर स्टाफ से मामले की पूछताछ की जाएगी और भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए सख्त चेतावनी दी जायेगी। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।