फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: स्कूल परिसर में छात्र लगा रहा था झाड़ू, कैमरे में कैद हुई घटना,  बीईओ से की गई शिकायत

Mon, 14 Jul 2025 06:02 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल

सार

सोमवार को स्कूल खुलने पर देखने को मिला कि सरकारी प्राइमरी स्कूल में छात्र स्कूल परिसर में झाडू़ लगा रहा था। मामले की शिकायत नांगल खंड की बीईओ सुनीता यादव से की गई है। 
विज्ञापन
स्कूल में झाड़ू लगाता दिखा बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नांगल चौधरी के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई के समय एक छात्र स्कूल में झाड़ू लगाता हुआ दिखाई दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जो शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। 

विज्ञापन


सोमवार को स्कूल खुलने पर देखने को मिला कि सरकारी प्राइमरी स्कूल में छात्र स्कूल परिसर में झाडू़ लगा रहा था।  यह दृश्य कहीं से भी शिक्षा के मूल उद्देश्य को पूरा करता नजर नहीं आया। बच्चों से झाड़ू लगवाना शिक्षा का अधिकार अधिनियम का सीधा उल्लंघन है। बच्चे द्वारा झाड़ू लगाने की यह घटना कैमरे में कैद हो गई। 

स्कूल स्टाफ से होगी पूछताछ 

नांगल खंड की बीईओ सुनीता यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर स्कूल में बच्चों से झाड़ू  लगवाई जा रही है तो यह गलत है। स्कूल में मौके पर जाकर स्टाफ से मामले की पूछताछ की जाएगी और भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए सख्त चेतावनी दी जायेगी। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें