फोटो 01 बैठक में शामिल समिति सदस्य। संस्थ
नारनौल। नर नारायण नारायण सेवा समिति की बैठक शिव मंदिर में प्रधान राम सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर उपचार गोशाला में सभी की सुख, शांति, समृद्धि व स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रात नौ बजे हवन किया जाएगा। हवन के बाद पूजन कार्यक्रम किया जाएगा और गऊ माता के उपचार के लिए दवाइयां भेंट की जाएंगी। बैठक में बेगराज गोयल, श्याम सुंदर शर्मा, शिवलाल वर्मा, दुलीचंद सैनी, रविंद्र चौधरी व महेश चंद शर्मा आदि उपस्थित थे। संवाद