फोटो 16लाइफ स्किल्स डेवलपमेंट कैंप के समापन पर विद्यार्थियों के साथ विद्यालय स्टाफ।स्रोत संस्
सिहमा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहमा में आयोजित जीवन कौशल विकास शिविर का समापन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने शिविर के दौरान सिखाई गई जीवनोपयोगी क्षमताओं, आत्मविश्वास, नेतृत्व, टीम वर्क, संचार कौशल एवं निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य कृष्ण कुमार ने कहा कि जीवन कौशल आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में सफलता की कुंजी हैं। इस मौके पर बीरेंद्र मास्टर, रंजना यादव प्रवक्ता जीव विज्ञान पुष्पा आदि मौजूद रहे। संवाद