फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दूर बैठे भाई-बहनों ने वीडियो कॉल से मनाया पर्व

विज्ञापन
फोटो 19 रक्षा बंधन पर भाई को तिलक लगाती बहन। संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों का तिलक कर आरती उतारी और राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर हर सुख-दुख में साथ देने का संकल्प लिया। कई बहनें राखी बांधने मायके पहुंचीं, जबकि दूर रहने वाले भाई-बहनों ने फोन और वीडियो कॉल के जरिए शुभकामनाएं दीं। बाजारों में राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। बच्चों में भी पर्व को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। घर-घर में मिठाई बांटकर खुशियां साझा की गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें