फोटो संख्या:68- बाबा मोलड़ नाथ धाम मंदिर मैदान में पूजा करते श्रद्धालु---संवाद
कनीना। श्री श्याम परिवार दीवाना संकीर्तन मंडल कनीना की ओर से बाबा मोलड़नाथ धाम परिसर में श्याम जागरण का आयोजन किया गया। धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव से ओत-प्रोत इस जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्याम बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोशन लाल यादव रहे। विशिष्ट अतिथि विट्ठल गिरी महाराज व बुद्धि प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर पालिका पार्षद दीपक चौधरी, मुकेश नंबरदार तथा मार्केट कमेटी प्रधान दीपक गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। संवाद