फोटो नंबर-01प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमते श्रद्धालु। स्रोत-संस्था
नारनौल। श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार सुबह मोहल्ला मिश्रवाड़ा से प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी का शुभारंभ यजमान विक्रम सोनी ने अपने परिवार सहित ठाकुरजी का पूजन करके किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की मधुर धुन पर भक्त ‘राधे-राधे’ का जाप करते हुए भक्ति भाव में झूमते नजर आए। इस दौरान वातावरण ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो वृंदावन की गलियों में राधा रानी के भक्त संकीर्तन कर रहे हों। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग व युवा सभी भक्ति रस में डूबकर भजनों का आनंद उठा रहे थे। संवाद