फोटो नंबर- 26बीकेएन कॉलेज में विद्यार्थियों को जानकारी देते एसडीओ मोहम्मद अजहरुद्दीन। स्रोत-स
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा योजना की जानकारी देना व जागरूक करना रहा। सब-डिविजनल ऑफिसर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बताया कि इस योजना के माध्यम से सरकार गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़कर बिजली बिल से राहत देने का कार्य कर रही है। संवाद