फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर, टीचर, दुकानदार और गर्भवती महिला समेत जिले में एक दिन रिकॉर्ड 71 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वीरवार को एक दिन में रिकॉर्ड 71 कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। इसमें एक बैंक का मैनेजर, टीचर, दुकानदार, छात्र और गर्भवती महिला समेत अन्य शामिल हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 2332 हो गई है। वहीं 48 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 1821 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 508 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नारनौल में रक्षा बंधन के बाद से कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शहर में कोरोना का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के लिए यह चिंता का विषय है। नारनौल का बाजार संकरे होने और गलियां तंग होने के कारणा स्थानीय स्तर पर तेजी से संक्रमण हो रहा है। ऐसे में लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंस को लेकर सर्तकता बरतने चाहिए। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 71 मरीजों की पूरी जानकारी ली गई है। उनके संपर्क में आने वालों की जानकार लेकर सैंपल लिया जाएगा। जिले में 10 सितंबर तक 96689 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 58129 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 40394 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1121 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
चार मरीज अस्पताल की ओपीडी में मिले
जिला अस्पताल में जांच से पहले मरीजों का एंटीजन टेस्ट कराया जा रहा है। इसमें एक एक महिला समेत चार लोग कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफ र कर दिया गया है। एक महिला को अल्टासाउंड कराना था। एंटीजन जांच में वह मरीज मिली। वहीं तीन अन्य को जांच से पहले एंटीजन टेस्ट हुआ। इसमें पिता-पुत्र व एक अन्य शामिल है। सांस संबंधी समस्या व अन्य बीमारी होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं हेल्थ विभाग के अनुसार मियां की सराय में एक छात्र कोरोना संक्रमित मिला है। उसे बुखार और खांस ी की शिकायत दी। मोती नगर के संक्रमित की सिंघाना रोड पर गहने की दुकान है। मिश्रवाड़ा के दोनों लोग संक्रमित मिले हैं, उनकी नांगल चौधरी में दुकान है। मोहल्ला गुरु नानकपुरा में एक संक्रमित मिला है। मोहल्ला राव का में एक मरीज मिला है,जयपुर गया था। मोहल्ला चांदूवाड़ा में मिठाई का डिब्बा बनाने वाला कोरोना मरीज मिला है। मोहल्ला शिवाजी नगर का संक्रमित नांगल चौधरी में टीचर है।
विज्ञापन

नांगल चौधरी में आठ मरीज मिले
नांगल चौधरी। क्षेत्र में कोरोना की चेन लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास वीरवार को आई रिपोर्ट में नांगल चौधरी सहित अन्य गांवों के 8 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। जिसमें से 6 लोगों को कोविड केयर पटीकरा रैफर किया गया हैं। एक ही परिवार के 2 पॉजिटिव नांगल चौधरी के वार्ड 10 से, एक बूढ़वाल से, एक ताजीपुर से, एक पटीकरा से, एक मंढ़ाणा, एक दौखेरा और एक पॉजिटिव इस्लामपुरा से मिला हैं। मेडिकल टीम ने 162 सैंपल व नांगल चौधरी सीएचसी में 25 सैंपल कलेक्ट किए हैं। यहां पर कुछ लोग सैंपल देेन में भी आनाकानी कर रहे हैं। उन्हें चेेतावनी दी गई है।
अटेली सीएचसी क्षेत्र में 21 केस मिले
मंडी अटेली। अटेली सीएचसी के अंतर्गत आने वाले गांवों में कोरोना केस लगातार मिलते जा रहे हैं। वीरवार को कुल 21 केस मिले हैं। अटेली कस्बे में आरएमपी चिकित्सक सांगवान वाली गली में एक ही परिवार में 4 केस मिले हैं। वही बाछौद पीएचसी के अंतर्गत ताजपुर गांव में नौ केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क होने के साथ गांव में शुक्रवार को 100 के करीब सैंपल लिये। गांव ताजपुर में दो दिन पहले एक महिला संक्रमित आने के बाद उसी गली में नौ केस मिले है। जिनमें बेटा-बेटी, मां-बेटा, तथा पांच अन्य आस-पास में मिले हैं। वार्ड 7 में 11 वर्षीय बच्ची संक्रमित मिली है। खोड़ गांव में 20 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। गांव नांगल में मिला गुरुग्राम एक कंपनी में काम करता है, उसने 7 सितंबर को बुुखार आने पर सैंपल दिया था। रामपुरा में 20 वर्षीय युवक एक कपंनी में कार्य करता है।
कोरोना संक्रमित की सूची
मोहल्ला खरखड़ी नारनौल -1,मियां की सराय -1,मोहल्ला गुरु नानकपुरा -1,मोहल्ला फ्रांस खाना नारनौल -1, मोहल्ला ाव का नारनौल -1, नलापुर-1,मोहल्ला चांदूवाड़ा -1,मोहल्ला शिवाजी नगर-1, दशमेश नगर-1,मोतीनगर नारनौल-1,हुडा सेक्टर नारनौल-1, नसीबपुर हाउसिंग बोर्ड नारनौल-3, ताजपुर- 10,सिहमा -1,अटेली -5,तिगरा-4, खोड- 1,बुढ़वाल- 1,बाल रोड -1,पटीकरा -1,हसनपुर- 1,रामपुरा अटेली- 4,तलवाना - 2, इस्लामपुर-1, कारिया-1, खातोद-1, श्री कृष्णा हॉस्पिटल महेंद्रगढ़-1,मंढाणा-1,घाटासेर-4,सुंदरह-2, ऊंची भांडोर- 2,खातीवास- 1,गुढा - 1, सतनाली -1, नांगल चौधरी-2,दौखेरा-1, नांगल सिरोही-1,बदोपुर-1,रामबास- 1,कौथल कला- 1,नापङला-2
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें