फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले के 40 आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार, आज भेजेंगे पंचकूला

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले के खराब हालत वाले आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत के लिए प्रशासन ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। पंचायती राज विभाग ने 40 आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया है। इसे मंजूरी के लिए वीरवार को पंचकूला भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद बजट के अनुसार इन केंद्रों में सुधार कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाल स्थिति का मुद्दा हाल ही में जनपरिवेदना समिति की बैठक में भी उठा था। बैठक में मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को जर्जर भवनों की जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे।
जिले में कुल 1201 आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं। इनमें नारनौल शहर के 87 केंद्र शामिल हैं। इनमें से 75 केंद्र किराये के भवनों में और 10 केंद्र पुराने स्कूल भवनों में संचालित हो रहे हैं। केवल दो केंद्र ही विभाग के अपने भवनों में चल रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहर के केंद्रों की हालत ज्यादा खराब है।
विज्ञापन

कई आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे भवनों में चल रहे हैं, जहां बारिश में छतों से पानी टपकता है और दीवारों में दरारें व सीलन बनी रहती है। इससे बच्चों और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से इन केंद्रों की स्थिति में सुधार की उम्मीद है।


वर्जन:
जिले में जांच के बाद 40 आंगनबाड़ी की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार किया गया है। अब वीरवार को यह एस्टीमेट पंचकूला भेजा जाएगा। इसके बाद एस्टीमेट को मंजूरी मिलने पर सभी आंगनबाड़ी में स्वीकृत बजट के अनुसार कार्य किया जाएगा।-कुलदीप सिंह, एसडीओ, पंचायतीराज विभाग, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें