फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दौहान नदी को पुनर्जीवित करने के लिए 12 करोड़ की परियोजना शुरू, तीन माह में पूरा होगा काम

Wed, 19 Mar 2025 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- गांव भगड़ाना में दोहान नदी में परियोजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए मिट्टी खो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नहर और सिंचाई विभाग की ओर से दौहान नदी को पुनर्जीवित करने के 12 करोड़ रुपये की दूसरी परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। तीन माह के समय में कार्य पूरा होने के बाद गांव भगड़ाना स्थित दौहान नदी क्षेत्र में 60 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

डार्क जोन में शामिल महेंद्रगढ़ में 30 किलोमीटर क्षेत्र में फैली दौहान दी को पुनर्जीवित करने के लिए यह दूसरी परियोजना है। इससे पूर्व सिंचाई विभाग 13 करोड़ रुपये खर्च कर गांव माजरा खुर्द क्षेत्र में 60 क्यूसेक पानी की परियोजना को पूरा कर चका है। दोनों परियोजना पूरी होने से 20 से अधिक गांवों में भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद जगी है।
विभाग की ओर से 50 वर्ष से अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही दौहान नदी को पुनर्जीवित करने के लिए 120 क्यूसेक नहरी पानी छोड़ने की परियोजना तैयार की थी। सिंचाई विभाग की ओर से जवाहरलाल नेहरू नहर (जेएलएन) के एमसी-5 के नजदीक से 60 क्यूसेक पानी की क्षमता वाली 1600 एमएम परिधि वाले सीमेंटेड पाइपों की पांच किलोमीटर लंबी लाइन दबाई जाएगी। इस समय युद्धस्तर पर इस परियोजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

इंसेट
- इन गांवों को मिलेगा लाभ
दौहान नदी क्षेत्र में आने वाले गांव माजरा खुर्द, माजरा कलां, सिसोठ, भगड़ाना, लावन, झूक, मालड़ा सराय, मालड़ा बास, पाली, जाट, भुरजट, बसई सहित अन्य गांवों के भूजलस्तर में 120 क्यूसेक नहरी पानी रिचार्ज का काम करेगा। जिले के लिए जीवन रेखा कही जाने वाली जेएलएन कैनाल से पानी ओवरफ्लो होकर हर साल किसानों की फसलें बर्बाद हो रही थीं, लेकिन अब इस पानी से क्षेत्र का भूजल स्तर सुधरेगा।

- वर्जन:
सिंचाई विभाग की ओर से परियोजना को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। जेएलएन से 60 क्यूसेक पानी की क्षमता वाली परियोजना का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। जून तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य है। - रवि कुमार, कनिष्ठ अभियंता नहर एवं सिंचाई विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें