फोटो 4नारनौल में पूजा करते जैन समाज के लोग।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। नगर के तीनों जैन मंदिरों में दस दिन से चल रहा दश लक्षण पर्व शनिवार को उत्तम ब्रह्मचर्य के साथ समापन होगा। समाज के बच्चे महिलाएं पुरुष और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भगवान का अभिषेक शांति धारा और नित्य पूजा कर रहे हैं।
समाज के 4 तपस्वी तक्ष जैन पुत्र करुणेश जैन, यश जैन पुत्र महावीर जैन, नैन जैन पुत्री विनोद जैन और अनिता जैन धर्म पत्नी हरीश जैन ने 10 दिन बिना कुछ खाए उपवास व्रत रखा। इस दौरान दोपहर दो से चार बजे तक जैन मंदिर में महिलाओं द्वारा पाठ किया गया। समाज के पूर्व प्रवक्ता गोपाल जैन ने बताया कि दसवें दिन जैन समाज की तरफ से नगर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नलापुर से प्रारंभ होकर तालाब बहादुर सिंह, फौजी कैंटीन, भगवान महावीर चौक, भगवान महावीर मार्ग पुल बाजार आजाद चौक होते हुए महावीर दिगंबर जैन मंदिर में संपन्न होगी।
शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में ब्रह्मचारी साधना दीदी जी ने समाज के लोगों को प्रवचन के माध्यम से उत्तम त्याग धर्म के बारे में बताया। इस मौके पर नरेश जैन, विजय जैन, मोहित जैन, रविन्द्र जैन, शुभम जैन, मनोज जैन, कपिल जैन, मोक्ष जैन, जितेंद्र जैन, कोमल जैन आदि उपस्थित थे।