फोटो संख्या:76- गांव खेड़की में पुराने मकान में शव मिलने पर मौके पर कार्रवाई करती पुलिस--स्रोत-
महेंद्रगढ़। खेड़की गांव स्थित एक खंडहरनुमा हवेली में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला है। आशंका है कि शव करीब 15 दिन पुराना हो सकता है। ग्रामीणों की सूचना पर शहर थाना प्रभारी मुकेश कुमार और फॉरेंसिक टीम ने मौका-मुआयना किया।
खेड़की गांव के सरपंच हरद्वारीलाल ने बताया कि सोमवार की दोपहर ग्रामीणों ने पुरानी हवेली से बदबू आने की सूचना दी। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मौके पर जाकर देखा तो एक क्षत-विक्षत शव पड़ा था। शव के पास एक फोन और छत से लटकती रस्सी भी मिली है। पुलिस ने बताया कि शव काफी गल चुका है, इसलिए शिनाख्त नहीं हो सकी। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद