फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में खंडहरनुमा हवेली में व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला

Mon, 23 Jun 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:76- गांव खेड़की में पुराने मकान में शव मिलने पर मौके पर कार्रवाई करती पुलिस--स्रोत-
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। खेड़की गांव स्थित एक खंडहरनुमा हवेली में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला है। आशंका है कि शव करीब 15 दिन पुराना हो सकता है। ग्रामीणों की सूचना पर शहर थाना प्रभारी मुकेश कुमार और फॉरेंसिक टीम ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन

खेड़की गांव के सरपंच हरद्वारीलाल ने बताया कि सोमवार की दोपहर ग्रामीणों ने पुरानी हवेली से बदबू आने की सूचना दी। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मौके पर जाकर देखा तो एक क्षत-विक्षत शव पड़ा था। शव के पास एक फोन और छत से लटकती रस्सी भी मिली है। पुलिस ने बताया कि शव काफी गल चुका है, इसलिए शिनाख्त नहीं हो सकी। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें