फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जोहड़ में नहाने गए व्यक्ति की डूबने से मौत, चार घंटे की मशक्कत से निकाला शव

Wed, 09 Jul 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- गांव निंबी के जोहड़ से शव का निकालते लोग व खड़े ग्रामीण--स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव निंबी में जोहड़ में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 11 बजे घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम, एंबुलेंस और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से शव को जोहड़ से निकाला गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव निंबी निवासी गजराज सिंह ने बताया कि उसका 37 वर्षीय बेटा राजकुमार सुबह करीब 10 बजे घर से बाहर गया था। उसे 11 बजे सूचना मिली कि उसका लड़का राजकुमार नवां जोहड़ निंबी में डूब गया। इस मौके पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से उसको जोहड़ से निकाला गया। एंबुलेंस की मदद से राजकुमार को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें