फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर की आईटीआई में बनेगा नया कार्यशाला भवन

Mon, 23 Mar 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान का  जर्जर  अवस्था मे ंपुराना वर्कशॉप--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर स्थित राजकीय आईटीआई में नए कार्यशाला भवन का निर्माण किया जाएगा। पुराना कार्यशाला भवन जर्जर हो गया है जिसे तोड़कर नया भवन बनवाने का बजट तैयार किया जा रहा है। नए भवन में 22 ट्रेड के लिए अलग-अलग कक्ष बनेंगे। वर्तमान में 850 विद्यार्थी संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे हैं। संस्थान में 4 ट्रेडों के 150 प्रशिक्षु हैं और करीबन 31 मशीनें रखी गई हैं।
विज्ञापन


संस्थान में कार्यशाला भवन पुराना हो चुका है और संस्थान की ओर से गत वर्ष इसको तोड़ने के लिए प्रस्ताव भेजा गया। अब मुख्यालय से इसकी मंजूरी मिली है और संस्थान की ओर से अगले दो सप्ताह में भवन के तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जल्द ही योजना अनुसार एस्टीमेट बनाकर संस्थान मुख्यालय भेजेगा। फिलहाल प्रशिक्षुओं को प्रशासनिक भवन में पढ़ाई करनी होगी। इसी में ही विभिन्न ट्रेडों की मशीनें व सामान रखा गया है।
विज्ञापन

ऐसे में सभी वर्गाें के विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर पढ़ाई करवाई जा रही है। जहां पर कक्षाएं लगती हैं, वहीं पर ही कार्यशाला संचालन हो रहा है। कार्यशाला का नया भवन बनने के बाद सभी ट्रेड के अलग कक्ष बनाए जाएंगे और इसमें संबंधित ट्रेड का सामान रखा जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों को भी किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। यह सुविधा प्रशिक्षुओं को अगले साल तक नसीब होगी।
-
वर्जन:
संस्थान में कार्यशाला का पुराना भवन तोड़ने की मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए जल्द ही संबंधित एजेंसी कार्य शुरू कर देगी। नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया के लिए योजना तैयार की जा रही है। अगले माह तक एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा जाएगा और मंजूरी मिलने पर अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।-संदीप यादव, प्रभारी, आईटीआई, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें