फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में एक माह बाद शुरू होगा नया ओपीडी काउंटर

विज्ञापन
फोटो संख्या:57- नागरिक  अस्पताल महेंद्रगढ़ में बनाया गया नया ओपीड़ी कक्ष---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में मरीजों को ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए अभी पुराने काउंटर पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। नया ओपीडी काउंटर करीब एक माह में शुरू होने की संभावना है। फिलहाल पुराने काउंटर पर भीड़ लग रही है। सुबह अस्पताल खुलते ही पर्ची बनवाने के लिए मरीजों और उनके परिजनों की लंबी कतार दिखाई देती है। भीड़ अधिक होने से मरीजों को अपनी बारी के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रोजाना उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने से ओपीडी काउंटर पर दबाव बढ़ जाता है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ आने वाले परिजनों को भीड़ के बीच पर्ची बनवाने में परेशानी हो रही है। राहुल, अमित यादव और दिनेश मास्टर ने बताया कि यदि नया ओपीडी काउंटर जल्द शुरू हो जाए, तो भीड़ नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और मरीजों को भी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए आने वाले लोग पहले ही बीमारी या परेशानी से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में पर्ची के लिए लंबा इंतजार और धूप में खड़े रहने से उनकी परेशानी और बढ़ रही है।

वर्जन

नए ओपीडी काउंटर को शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। करीब एक माह बाद इसके मरीजों के लिए शुरू होने की संभावना है। इसके बाद पर्ची बनवाने वाले मरीजों को अधिक सुविधा मिलने और पुराने काउंटर पर भीड़ कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. जयप्रकाश, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें