फोटो संख्या:69- कनीना नगर पालिका में आयोजित बैठक में हिस्सा लेते नपा अधिकारी व पार्षद---संवाद
कनीना। नगर पालिका कनीना में वित्त व ठेका समिति की सोमवार को तीसरी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कनीना के विकास के लिए नया खाका तैयार किया गया। पार्क विकसित करने, नई सड़कें बनाने व कनीना में लाइटों की व्यवस्था के साथ-साथ सुंदरीकरण की भी योजनाएं तैयार कर प्रस्ताव पास किए गए।
बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका प्रधान डॉ. रिंपी यादव ने की। बैठक में नगर के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। पालिका अभियंता दिनेश यादव ने बैठक में प्रस्तुत सभी विकास प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी दी। सचिव कपिल कुमार, पालिका अभियंता दिनेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता राकेश यादव, उप-प्रधान सूबेसिंह, लिपिक सुरेंद्र कुमार वशिष्ठ, दीपक चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान पार्षद मंजू देवी, दीपक चौधरी, उषा यादव, रेखा, राजकुमार, राजेश कुमार, राजेश देवी, पूजा, नितेश गुप्ता, योगेश, होशियार, सुमन, मनोनीत पार्षद नीलम देवी, सवाई सिंह मौजूद रहे।