नारनौल। प्रभात फेरी संगठन की ओर से पुरानी मंडी स्थित जलमहल से रविवार सुबह राधा नाम प्रभात फेरी श्रद्धा के साथ निकाली गई। मुख्य यजमान नीरू यादव पत्नी अजय यादव परिवार की ओर से ठाकुर जी व निशान पूजन व गीता पाठ के साथ फेरी का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
महिला संगठन की वरिष्ठ सदस्यों ने भजनों के माध्यम से राधा नाम संकीर्तन शुरू किया। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा, आरती व प्रसाद वितरण कर स्वागत किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद