फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन में जल्द बनेगा आधुनिक पुस्तकालय

विज्ञापन
फोटो संख्या:-56 महेंद्रगढ़ न्यायालय परिसर---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन की ओर से जल्द ही अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए एक आधुनिक पुस्तकालय बनाया जाएगा। यह अधिवक्ताओं के साथ लॉ की पढ़ाई कर रहे युवाओं के लिए भी अध्ययन और शोध का एक बेहतर केंद्र बनेगा। बार एसोसिएशन का यह प्रयास विधि क्षेत्र में ज्ञानवर्धन और तकनीकी संसाधनों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप यादव व पूर्व सचिव आलोक खैरवाल ने बताया कि बार एसोसिएशन में जल्द ही आधुनिक पुस्तकालय बनाया जाएगा। इसमें आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यहां करीब पांच से अधिक कंप्यूटर लगाए जाएंगे जिनके माध्यम से अधिवक्ता और छात्र ऑनलाइन कानूनी जानकारी, ई-लाइब्रेरी और डिजिटल संसाधनों का लाभ ले सकेंगे।
इसके साथ ही पुस्तकालय में लॉ से संबंधित विभिन्न विषयों की महत्वपूर्ण और उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी जिससे अध्ययन और शोध कार्य को और अधिक सरल बनाया जा सकेगा। पुस्तकालय में बैठकर अध्ययन करने के लिए दो बड़ी बेंच सहित अन्य आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि पाठकों को एक शांत और अनुकूल वातावरण मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा के अंतर्गत केसों से संबंधित डिजिटल दस्तावेज भी उपलब्ध होंगे। इससे अधिवक्ताओं को केस की तैयारी और कानूनी अध्ययन में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें