फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का निधन

विज्ञापन
फोटो 8रामकुमार रावत की फाइल फोटो।
विज्ञापन
नांगल चौधरी। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामकुमार रावत का रविवार सुबह निधन हो गया। 52 वर्षीय रामकुमार रावत पुत्र काशीराम रावत निवासी मोरुंड के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रामकुमार रावत के निधन पर जजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा दुख व्याप्त है। पार्टी नेताओं ने उन्हें एक समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि पार्टी को उनके असमय निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। अंतिम संस्कार में जननायक जनता पार्टी के हलका प्रधान एडवोकेट प्रमोद, प्रदेश सचिव हजारीलाल लंबोरा, रोहताश रावत सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें