निजामपुर। खंड स्तरीय 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को धूमधाम से मनाने की विभागीय तैयारी तेज हो गई है। 20 जून को मुख्य कार्यक्रम से पूर्व पायलट रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा, जबकि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन होगा।
निजामपुर के नोडल अधिकारी एवं खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक कुमार ने बीडीपीओ कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योगाभ्यास एवं योग के महत्व की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर क्षेत्र के सभी गांवों के सरपंच, समिति के चेयरमैन, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, महाविद्यालय एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।