नारनौल। जिला गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल के सचिव कृष्ण कुमार शर्मा ने समाज के सभी ब्राह्मण बंधुओं और कॉलेजियम सदस्यों से रविवार सुबह 10 बजे सभा भवन आजाद चौक में होने वाली बैठक में शामिल होने का आग्रह किया। बैठक का उद्देश्य सुरेंद्र यादव, डुलाना द्वारा समाज के नेताओं पर लगाए गए आरोपों और सार्वजनिक टिप्पणियों पर चर्चा कर आगामी रणनीति तय करना है। कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि वीडियो में पंडित रामबिलास शर्मा, राव वीरेंद्र सिंह और न्यायपालिका का चरित्र हनन करने का प्रयास किया गया है। संवाद