फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 10 साल की रंजिश में व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
फोटो संख्या:72- गांव झाड़ली में तैनात पुलिस---स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। उपमंडल के गांव झाड़ली में रविवार देर रात एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक अनिल (55) के बेटे कृष्ण कुमार की शिकायत पर महिला सहित तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम को वह अपने पिता के साथ एक कुआं पूजन कार्यक्रम में गए थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसके पिता को कार्यक्रम में बाहर बुलाकर ले गया।
इसके बाद गली के बाहर राजकुमार, विनोद व विनोद की पत्नी भावना ने उसके पिताजी को लाठी, डंडो व कुल्हाड़ी से पीटने लगे। वह गया और लोगों को बताया तो मेरे पिता अनिल जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन

उसने बताया कि उन्होंने उसके पिता के दोनों पैरों, मुंह व शरीर पर काफी चोटें मारी हुई थी। वहां पर काफी भीड़ होने के कारण वह लोग मेरे पिता को मरा हुआ समझ कर मौके से भाग गए। इसके बाद देर रात पीजीआई में उसके पिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने विनोद, राजकुमार और भावना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अनिल के दो लड़के धर्मेंद्र व कृष्ण अविवाहित है जबकि बेटी का विवाह हो चुका है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक अनिल के दूसरे भाई मुकेश का गत वर्ष बीमारी के चलते निधन हो गया था।
एक दशक से चली रही है रंजिश
ग्रामीणों के अनुसार, गांव के सत्यनारायण व भगवानदास दो भाइयों के परिवारों के बीच 10 साल पहले हुए विवाद ने रंजिश का रूप ले लिया था। सत्यनारायण के विनोद व राजकुमार दो बेटे हैं। वहीं भगवानदास के अनिल उर्फ बिल्लू व मुकेश दो बेटे हैं। दो भाइयों की संतानों के परिवार में रंजिश चल रही है। अनिल उर्फ बिल्लू का अपने चचेरे भाई राजकुमार व विनोद के बीच शराब पीकर गाली-गलौच को लेकर विवाद हो गया था। एक वर्ष पहले मृतक के परिवार के हमले में दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गया था। पिछले वर्ष भी एक फरवरी को मृतक के परिवार ने दूसरे परिवार पर हमला किया था। इस हमले के बाद अनिल व मेरे भाई धर्मेन्द्र उर्फ बिटु के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था। वहीं अनिल अभी जमानत पर आया हुआ था।
गांव में तनाव का माहौल, पुलिस कर्मचारी तैनाती
इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना है। इसी को ध्यान में रखते हुए सदर थाना कनीना की ओर से गांव में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। साथ ही गांव में डायल 112 की तैनाती कर दी गई है। मृतक के शव का सोमवार को रोहतक में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हालांकि अभी तक शव गांव में नहीं पहुंचा है।
-
- वर्जन:
मामले में विनोद, राजकुमार और भावना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-निरीक्षक सुखीबर सिंह, सदर थाना कनीना

फोटो संख्या:72- गांव झाड़ली में तैनात पुलिस---स्रोत- ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें