फोटो 08 क्लब सदस्यों के साथ चिकित्सकों की टीम व यतेंद्र राव। संस्थ
नारनौल। रोटरी क्लब यूनिटी के सहयोग से कर्मचारी कॉलोनी स्थित हॉस्पिटल में एक निशुल्क मैमोग्राफी कैंप का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष दिनेश भार्गव ने बताया कि इस कैंप में गुरुग्राम से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा कुल 22 महिलाओं की मैमोग्राफी जांच की। इससे महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता एवं समय पर जांच को प्रोत्साहन मिला। रोटरी क्लब नारनौल यूनिटी के अध्यक्ष रोटेरियन आदेश अग्रवाल ने कहा कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कैंप समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। संवाद