नारनौल। नारनौल के मोहल्ला खड़खड़ी में एक निर्माणाधीन मकान से अवैध पटाखे पुलिस ने बरामद किए हैं।
पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला खडखडी एक निर्माणाधीन मकान में अवैध पटाखे व विस्फोटक सामग्री बेचा जा रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर मकान के बाहर खड़ा लड़का घर में ताला लगाकर मौके से भाग गया।
पुलिस ने कमरा का ताला वार्ड नंबर 9 के पार्षद धूप सिंह की मौजूदगी में तोड़कर जांच की। 3 कार्टन और 2 कट्टे प्लॉस्टिक सफेद रंग के मिले। इनमें पटाखे व विस्फोटक सामग्री मिली। मौके पर कोई नहीं मिला। न ही पटाखों व विस्फोटक सामग्री के बारे में कोई लाइसेंस व परमिट पेश कर सका।
पुलिस की जांच में स्काई शॉट जंगल एडवेंचर एक पैकेट, डेजर्ट सफारी एक पैकेट, रिंग ऑफ फायर तीन पैकेट, लीजन दो पैकेट, जंगल एडवेंचर एक पैकेट, मेटियोर एक पैकेट, द मैजिशियन तीन पैकेट, नाइट थंडर-एक पैकेट, सीक्रेट विंग्स एक पैकेट, स्काई स्पाइडर एक पैकेट, रेड जायंट्स एक पैकेट, बम फ्लाइंग हॉर्स एक पैकेट, पंचतंत्र फ्लाइंग हॉर्स दो पैकेट, जॉय 25-4 पैकेट, ओरिजिनल पॉप अप 10 पैकेट, गोल्डन मिनीओज दो पैकेट, फ्लावर पॉट्स स्पेशल तीन पैकेट, फ्लावर पॉट्स डीलक्स दो पैकेट, डीलक्स बम सात पैकेट सहित अनेक प्रकार के पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।