फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 50 किलो का कट्टा निकला 58 किलो, गेहूं में मिली 12 से 18 फीसदी नमी

विज्ञापन
फोटो संख्या:74- गांव जांट के राशन डिपो में रखे गेंहू से भरे बैंग--स्रोत-सुत्र
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रेवाड़ी की सीएम फ्लाइंग ने वीरवार को मालड़ा और जाट गांव के दो राशन डिपो पर छापेमारी की। टीम ने गेहूं की गुणवत्ता और रिकॉर्ड की जांच की। जांच में दोनों डिपो पर बोरियों की जांच में गेहूं में 12 से 18 फीसदी तक नमी पाई गई। टीम ने पुलिस से डिपो संचालकों पर कार्रवाई की सिफारिश की है।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग ने मालड़ा डिपो पर 200 और जाट डिपो पर 640 बैग गेहूं भेजे थे। महेंद्रगढ़ खाद्य आपूर्ति अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार की अगुवाई में टीम ने मौके पर गेहूं की जांच की। इस दौरान गेहूं रखने के तरीके में भी खामियां मिलीं।
बोरियों की जांच में गेहूं में 12 से 18 फीसदी तक नमी पाई गई। यह तय मानक से काफी अधिक है। अधिक नमी के कारण 50.135 किलो के बैग का वजन बढ़कर करीब 58 किलो तक मिला। टीम के अनुसार अतिरिक्त वजन नमी के कारण बढ़ा था।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने मौके पर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने दोनों डिपो के गेहूं की गहन जांच कराने और संचालकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की सिफारिश की है। पुलिस से भी कार्रवाई की मांग की गई है।
-
राशन में अधिक नमी के कारणों की होगी जांच
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि राशन में इतनी अधिक नमी किस कारण से आई है, इसकी विस्तृत जांच की जाएगी। फिलहाल सैंपल में नमी की मात्रा अधिक पाई गई है। साथ ही गेहूं की बोरियों में भी 50 की बजाय 58 किलोग्राम वजन मिला है।
-
वजन संतुलित करने के लिए वेयरहाउस में बढ़ती है नमी
खाद्य आपूर्ति अधिकारियों का कहना है कि विभाग स्टोर से सूखे गेहूं भेजता है। वहीं, अनाज मंडी प्रधान बिजेंद्र सिंह ने बताया कि किसान से खरीद के समय भी नमी 8 फीसदी से कम रहती है और इससे अधिक नमी होने पर फसल खरीद नहीं की जाती। गर्मी में गेहूं सूखता है तो बैग का वजन कम हो जाता है। इसलिए वजन संतुलित करने के लिए वेयरहाउस में नमी बढ़ाई जाती है कि फर्म को नुकसान न हो।

फोटो संख्या:74- गांव जांट के राशन डिपो में रखे गेंहू से भरे बैंग--स्रोत-सुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें