फोटो नंबर-13नारनौल में बिक्री के लिए रेहड़ियों पर रखी सब्जी। संवाद
नारनौल। इन दिनों सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। इससे लोगों का बजट बिगड़ रहा है। कुछ सब्जियां तो ऐसी है जिनके दाम 20 दिनों के अंदर चार गुना बढ़ गए हैं।
हर घर में सब्जी में प्रयोग किए जाने वाला टमाटर 60 रुपये में बिक रहा हैं। टमाटर के बढ़ते दामों के कारण लोग इन्हें कम प्रयोग करने लगे हैं। शहर में सब्जी विक्रेताओं के अनुसार बारिश के मौसम में हर बार सब्जी के दामों में उछाल आता है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि इस मौसम में जैसे ही तेज बारिश होती है तो फसल को नुकसान पहुंचता है। बारिश के कारण पैदावार कम हो जाने से सब्जी के दाम बढ़ रहे हैं।
सब्जी विक्रेता लक्ष्मण सैनी ने बताया यदि 10 से 15 दिन बारिश नहीं होगी तो सब्जी के दाम कम भी हो सकते हैं। बाजार में आज से 15 दिन पहले दस रुपये किलो बिक रहा टमाटर अब 60 रुपये किलो बिक रहा है। इसी प्रकार पालक पहले 30 रुपये था जो अब 80 रुपये किलो, भिंडी 25 से 30 रुपये बिक रही थी, अब 80 व 90 रुपये किलो हो गई। इसी तरह घीया 15 रुपये किलो से बढ़कर 40 रुपये किलो हो गई।
तोरई 25 से 80 रुपये किलो, ग्वार की फली 40 से 100 रुपये तथा शिमला मिर्च 60 से 120 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही है। कहा कि यदि 10 से 15 दिन बारिश नहीं हो तो सब्जी सस्ती हो जाएगी, लेकिन अब बारिश के मौसम में ऐसा संभव नहीं है।