फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हृदयरोगी की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
फोटो संख्या:70- निजी अस्पताल महेंद्रगढ़ में विलाप करता परिजन--स्रोत- परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हृदयरोगी की सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और अस्पताल में जमकर बवाल काटा। वहीं, अस्पताल व परिजनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी है। अब शहर थाना पुलिस मामले की जांच जुटी हुई है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार गांव खातोदड़ा निवासी धर्मेंद्र (47) को चार दिन पहले हार्ट संबंधी समस्या होने पर शहर के राव तुलाराम चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को मरीज को हार्ट की बीमारी बताकर एंजियो थेरेपी के तहत छल्ला (स्टेंट) डालने की की बात कही।
अब परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने इलाज से पहले मोटी रकम ली, लेकिन स्टेंट डालने से संबंधित कोई स्पष्ट जानकारी या रिपोर्ट उन्हें नहीं दी गई। परिजनों का कहना है कि स्टेंट डालने के दो दिन बाद ही मरीज की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जब वे मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में कोई स्थायी विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद नहीं थे और बाहर से बुलाए गए डॉक्टरों ने लापरवाहीपूर्वक इलाज किया। इसके कारण मरीज की जान चली गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। सोमवार को परिजनों ने पुलिस को अस्पताल के खिलाफ लिखित शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की।
इसके बाद निजी अस्पताल की ओर से भी पुलिस को शिकायत सौंपकर परिजनों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया। वहीं पुलिस ने मृतक के भाई विनय कुमार के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का निगरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
-
- वर्जन:
दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई हैं और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब मामले की जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -पवन कुमार, शहर थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:70- निजी अस्पताल महेंद्रगढ़ में विलाप करता परिजन--स्रोत- परिजन- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें