फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाराणा प्रताप की जयंती पर आर्य समाज मंदिर में किया हवन

विज्ञापन
फोटो संख्या:77- आर्य समाज मंदिर में हवन करते समाज के लोग--स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आर्य समाज मंदिर में महाराणा प्रताप जयंती पर वेद प्रचार मंडल के जिला प्रधान धर्मवीर सिंह आर्य खातोली की अध्यक्षता में यज्ञ हुआ। मुख्य यजमान आर्य समाज प्रधान पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य व सहधर्मिणी राजेश आर्या रहे। वीर सिंह मेघनवास ब्रह्मा आसन्न पर उपस्थित रहे। डॉ. प्रेम राज आर्य ने कहा कि महाराणा प्रताप जयंती पर महान योद्धा व समर्पित नेता को श्रद्धांजलि का अवसर मिल रहा है। डॉ. विक्रांत डागर ने कहा कि उनकी वीरता व मातृभूमि समर्पण प्रेरणा स्रोत है। महात्मा राधे श्याम आर्य ने कहा कि जीवन कहानियां कठिनाई में साहस धैर्य सिखाती हैं। महानता ने मातृभूमि को गौरव दिया व आदर्श संघर्ष की प्रेरणा दी। डॉ. अमर सिंह महरानियां ने कहा कि जीवन कहानियां मातृभूमि रक्षा व सेवा की प्रेरणा देती रहेंगी। दलीप सिंह थानेदार, बृहस्पति शास्त्री, सुभाष नंबरदार मांडोला, महेंद्र कुमार दिवान, प्रताप आर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें