फोटो 4नांगल कालिया में डाक कांवड़ के लिए रवाना होते युवा।स्रोत ग्रामीण
नारनौल। निजामपुर खंड के नांगल कालिया गांव में चौथी डाक कांवड़ लेने के लिए युवाओं की टीम हरिद्वार के लिए रवाना हो गई है। वे डाक कांवड़ 22 जुलाई को सुबह उठाएंगे और 23 जुलाई सुबह नौ बजे गांव में पहुंचेंगे।
इसके बाद गांव में बने मंदिर में चल भोलेनाथ को चढ़ाएंगे। हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो प्रधान हंसराज यादव भी इस बार डाक कांवड़ लाने के लिए गए हैं। डाक कांवड़ में डाॅ. दिनेश कुमार, रमेश कुमार, ऋषिराज, विशाल, पंकज, नरेश सैन, सचिन, साहिल, महेश, कमल शर्मा, रवि कुमार, जितेंद्र, बिल्लू, अंकित, जितेश शर्मा, अमित मीणा आदि शामिल हैं।