फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ पहुंचा महिला श्रद्धालुओं का जत्था

Wed, 09 Oct 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में ध्वजा लेकर पहुंची महिलाएं--स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नवरात्र के छठे दिन माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में शहर व गांव सिसोठ रिवासा से श्रद्धालु महिलाओं का एक जत्थे ने माता मंदिर परिसर में पहुंचकर अपनी ध्वजा चढ़ाई और मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

महंत शक्तिनाथ महाराज ने उनका स्वागत किया और अपना आशीर्वाद दिया। मंदिर की महंत शक्तिनाथ महाराज ने बताया कि नवरात्रे का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित है। इस दिन भक्त मां कात्यायनी का अराधना करते हैं। माता जीवन को सफल और शरीर को निरोग होने का वरदान देती हैं। इस दिन लोग माता से लोग अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मांगते हैं। कमेटी के प्रधान प्रेमचंद सिसोठिया, कमेटी सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि माता भूरा भवानी मंदिर में सुबह शाम आरती होती है और प्रतिदिन सुबह 9 बजे महंत शक्तिनाथ महाराज के सानिध्य में हवन होता है। उन्होंने बताया कि माता का विशाल जागरण नौ अक्तूबर को होगा और माता का मेला व भंडारे का आयोजन 11 अक्टूबर को होगा। मेले में कुश्ती, कबड्डी और बॉलीवाल की खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें