फोटो नंबर-33माता वैष्णो देवी के लिए रवाना होते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। किशनलाल शिक्षा व जनकल्याण समिति नारनौल की प्रथम पारिवारिक माता वैष्णो देवी यात्रा वीरवार शाम को रवाना हुई। प्रमुख समाजसेवी एडवोकेट राजकुमार यादव एवं मास्टर अमीचंद शर्मा ने माता की झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। समिति अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि किशन लाल शिक्षा एवं जन कल्याण समिति की तरफ से पहली बार नारनौल से बस यात्रा माता वैष्णो देवी के द्वार जा रही है। जहां माता रानी का कीर्तन करने के बाद समस्त भक्तजन माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाकर दर्शन करेंगे। यात्रा में पवन यादव, दिनेश शर्मा, संजय सैनी, राकेश यादव, दिनेश सांखला, दीपक जोशी, मुकेश देवी, रेणु सांखला के साथ अनेक भक्तजन मौजूद रहे। संवाद