फोटो संख्या:83- महिला एवं बाल विकास विभाग कनीना में प्रशिक्षण लेती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता---स्
कनीना। महिला व बाल विकास विभाग कनीना की ओर से आयोजित तीन दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का वीरवार को समापन हुआ। शिविर का मुख्य विषय पोषण भी, पढ़ाई भी रहा जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के संतुलित पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल व जन-जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। सुपरवाइजर सुमन यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकारी तंत्र की सबसे पहली और मजबूत कड़ी हैं। इस अवसर पर सुपरवाइजर मनीष यादव, अनीता यादव, कुसुम लता, मंजू, ज्योति, पूजा, खींची, जग्गू यादव सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही। संवाद