महेंद्रगढ़। गोरक्षा के लिए मातृभूमि सेवा संघ की ओर से 16 से 23 जनवरी तक शहर की सब्जी मंडी के पास स्थित रामलीला कमेटी परिसर में सवा करोड़ सुरभि मंत्र जाप व 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसका मूल उद्देश्य भारत में माता का दर्जा गोवंश की रक्षा करना है। इसमें विदूषी बेला पारिक मंत्रों के साथ समाज में जागरूकता लाने का काम करेंगी। विदूषी ने बताया कि कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी को भी बुलाया गया है। इसके साथ सर्व समाज को कार्यक्रम बुलाया गया है। 13 करोड़ का सत संकल्प है और प्रथम खंड सवा करोड़ से शुरू होगा। संवाद