महेंद्रगढ़। शहर स्थित एक निजी अकादमी में 2 और 3 मई को खिलाड़ियों का कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट लिया जाएगा। इसमें जिले के 50 खिलाड़ी भाग लेंगे। कोच की ओर से सभी खिलाड़ियों को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
कोच लोकेश सैनी ने बताया कि टेस्ट का आयोजन अकादमी परिसर में ही किया जाएगा और इसमें 4 से 18 साल तक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। टेस्ट के लिए नेशनल कराटे एसोसिएशन से विशेष प्रशिक्षित कोच पहुंचेंगे और सभी खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक, अनुशासन और प्रदर्शन का मूल्यांकन करेंगे।
इस टेस्ट में जो खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे उनको योग्यता के अनुसार अगले बेल्ट स्तर पर प्रमोट किया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों को नई तकनीक व अभ्यास के विशेष टिप्स भी दिए जाएंगे। फिलहाल जिला के सभी कराटे खिलाड़ियों को इससे अवगत कराया गया है और निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया गया है।