फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग लगने से सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने सिलिंडर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीती रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने बेहद सतर्कता से काम करते हुए दुकान में रखा गैस सिलिंडर बाहर निकाल लिया। जिससे और बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खंड के गांव बुचावास में सत्यवीर कोल्ड ड्रिंक और चाय की दुकान चलाता है। रोजाना की तरह शनिवार को अपनी दुकान को बंद करने के बाद घर जाकर सो गया। बिजली की तारों में शार्ट सर्किट हो जाने के कारण उसकी दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने उसे रात 11 बजे दुकान से धुआं निकलने की खबर दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा। उसने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पहुंची। काफी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सत्यवीर ने बताया कि दुकान में एलसीडी, कूलर, डी फ्रिज के अलावा खाने-पीने का काफी सामान रखा था। सारा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने बेहद सतर्कता से काम करते हुए दुकान में रखा गैस सिलिंडर बाहर निकाल लिया। अगर सिलिंडर नहीं निकाला जाता तो बड़ा हादसा हो जाता। पुलिस ने सत्यवीर के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की। आसपास के दुकानदारों ने सत्यवीर के लिए मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें